टेक्नोलॉजी

व्हाट्सएप के जरिए पैसे भेजना है बेहद आसान, जानिए इस्तेमाल करने का तरीका

व्हाट्सएप यूजर्स अपनी कॉन्टैक्ट लिस्ट में शामिल लोगों को आसानी से पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं।

व्हाट्सएप सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला इंस्टेंट मैसेजिंग एप है। इसके जरिए यूजर्स मैसेज के अलावा फोटो, वीडियो, ऑडियो, जीआईएफ आदि भेज सकते हैं। वहीं मेटा की स्वामित्व वाली एप अपने यूजर को पैसे भेजने और लेने की अनुमति भी देता है। अब व्हाट्सएप यूजर्स अपनी कॉन्टैक्ट लिस्ट में शामिल लोगों को आसानी से पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं। हालांकि बैंक अकाउंट को व्हाट्सएप पे से जोड़ने के बाद ही सर्विस का इस्तेमाल कर सकते हैं।

व्हाट्सएप पेमेंट पर पैसे भेजने और प्राप्त करने का तरीखा देखें:

1. वह चैट ओपन करें जिससे पैसे भेजना है। फिर अटैच करें और भुगतान पर टैप करें।

2. अपने डेबिट कार्ड की जानकारी सत्यापित करने के लिए जारी रखें पर क्लिक करें।

3. अब अपना डेबिट कार्ड नंबर और एक्सपायरी डेट दर्ज करें।

4. Done पर क्लिक करें और यूपीआई पिन सेट करें।

5. ओटीपी पहले से भरा जा सकता है।

6. एक यूपीआई पिन बनाएं और इसे SETUP UPI के तहत दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।

7. UPI सेटअप पूरा हो जाने पर, Done पर टैप करें।

8. जिस चैट के साथ आप पैसे भेजना चाहते हैं उसे खोलें, अटैच करें और फिर भुगतान पर क्लिक करें।

9. वह राशि दर्ज करें।

10. पेमेंट के लिए विवरण दर्ज करें और सेंड पर क्लिक करें।

व्हाट्सएप पेमेंट पर पैसे कैसे प्राप्त करें:

1. एक्सेप्ट पेमेंट पर क्लिक करें।

2. व्हाट्सएप पेमेंट शर्तें और गोपनीयता नीति स्वीकार करें और जारी रखें पर क्लिक करें।

3. एसएमएस के माध्यम से सत्यापित करें टैप करें।

4. बैंकों की लिस्ट में से अपने बैंक के नाम पर क्लिक करें।

5. फोन नंबर से जुड़े बैंक खातों की लिस्ट सूचीबद्ध होगी। उस बैंक अकाउंट पर टैप करें जिसे आप व्हाट्सएप में जोड़ना चाहते हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!