जांजगीरछत्तीसगढ

पेपर देकर लौट रहा था सड़क हादसे में एक युवक की हुई मौत

जांजगीर-चांपा,न्यूज़ धमाका :- छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिससे उसका सिर ही धड़ से अलग हो गया है। कई हिस्सों में उसके सिर के टुकड़ मिले हैं। बताया जा रहा है कि युवक पेपर देकर लौट रहा था। तभी देर रात ये हादसा हुआ है। अभी तक यह पता नहीं चल पा रहा है, कि किस वाहन ने इतनी भीषण टक्कर युवक को मारी। एक्सीडेंट चांपा थाना क्षेत्र में हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, रायगढ़ जिले के छोटे मुड़पार का रहने वाला अमर लाल पटेल(34) पेपर देने के लिए रायपुर गया था। वह पेपर देकर रात के वक्त लौट रहा था। लौटते वक्त वह चांपा स्टेशन में ही उतर गया और पैदल ही चांपा रेलवे ओवरब्रिज से घर जा रहा था। इसी दौरान वो एक जबरदस्त एक्सीडेंट का शिकार हो गया।

बताया गया कि आस-पास के लोग जब रात के करीब 12 बजे के आस-पास मौके पर पहुंचे। तब उन्होंने युवक की लाश देखी थी। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। खबर मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई थी। इसके बाद कुछ दूर से युवक का एक बैग भी मिला है।

जिसके अंदर रखे वोटर आईडी से युवक की पहचान हो सकी है. घटना की सूचना परिजनों को भी दी गई थी। जिसके बाद परिजन शुक्रवार सुबह मौके पर पहुंचे। तब उन्होंने बताया कि अमर लाल रायपुर पेपर देने गया था। उसने कहा था कि वह ट्रेन से आ रहा है। मगर चांपा में ही क्यों उतर गया, ये हमें भी नहीं पता है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!