नई दिल्लीदेश

राकेश टिकैत : सरकार धोखा कर रही है, सचेत रहने की जरूरत

नई दिल्ली न्यूज़ धमाका /// राकेश टिकैत ने रविवार को मुंबई किसान मजदूर महापंचायत को संबोधित करते हुए केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है। राकेश टिकैत ने केंद्र की मोदी सरकार पर धोखा देने का आरोप लगाते हुए सर्तक रहने को कहा है।

राकेश टिकैत ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार धोखा कर रही है, सचेत रहने की जरूरत है। अभी सरकार बात करने की लाइन में नहीं आई है। ये सरकार षड्यंत्रकारी, बेईमान और धोखेबाज है। किसान समाज और मजदूरों को नीचा दिखाने की कोशिश कर रही है।

राकेश टिकैत ने यह भी कहा कि पहले पंजाब को खिलास्तानी बताया, फिर लाल झंडे को माओवादी बताया। फिर हरियाणा के लोगों को उग्रवादी बताया। अलग-अलग तरह के नाम लिए, तो फिर हम समझ गए सब को एक एक करके तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!