नई दिल्ली

राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा की बर्खास्तगी की मांग

नई दिल्ली न्यूज़ धमाका /// 3 अक्टूबर को लखीमपुर खीरी में अजय मिश्रा की गाड़ी ने प्रदर्शनकारी किसानों को कुचल दिया था. इसके बाद हिंसा भड़क उठी थी. इस पूरी घटना में चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत हो गई थीकांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा की बर्खास्तगी की मांग की है ट्वीट कर कहा, ”इस मंत्री को बर्खास्त ना करके बीजेपी न्याय की प्रक्रिया में बाधा डाल रही है. केंद्र सरकार ना तो किसानों की परवाह करती है, ना ही हत्या के शिकार बीजेपी कार्यकर्ताओं की  उत्तर प्रदेश कांग्रेस की प्रभारी प्रियंका गांधी ने कहा, ”मंत्री का बेटा किसानों की हत्या के आरोप में गिरफ्तार. क्या अब भी मंत्री को अपने पद पर बने रहने का है अधिकार? निष्पक्ष जांच और न्याय के लिए केंद्रीय गृह मंत्री की बर्खास्तगी जरूरी है. नरेंद्र मोदी जी अपने मंत्री को संरक्षण देना बंद करिए प्रियंका गांधी के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने लखनऊ में केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा ‘टेनी’ को बर्खास्त करने की मांग को लेकर ‘मौन धरना’ दिया. कांग्रेस के प्रवक्ता ने बताया कि प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता लखीमपुर खीरी मामले में राज्य की राजधानी के जीपीओ पार्क में एकत्र हुए और महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने मौन धरने पर बैठे और केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा ‘टेनी’ को बर्खास्त करने की मांग की

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!