
नई दिल्ली न्यूज़ धमाका /// बुधवार को क्रिकेट सलाहकार समिति ने सर्वसम्मति से राहुल द्रविड़ को मुख्य कोच चुना है. टी20 वर्ल्ड कप के बाद राहुल द्रविड़ मुख्य कोच का पद संभालेंगे.टी20 वर्ल्ड कप के बाद रवि शास्त्री का कार्यकाल खत्म हो जाएगा. अब टीम द्रविड़ के मार्गदर्शन में आगे बढ़ेगी. राहुल द्रविड़ अपने कोचिंग करियर की शुरुआत भारत-न्यूजीलैंड सीरीज से करेंगे टीम इंडिया के मुख्य कोच बनने के बाद राहुल द्रविड़ ने कहा कि यह पद मिलना उनके लिए सम्मान की बात है. वह इस भूमिका के लिए तैयार हैं. राहुल द्रविड़ ने कहा कि टीम इंडिया का मुख्य कोच बनना मेरे लिए सम्मान की बात है. मैं जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार हूं. रवि शास्त्री के नेतृत्व में टीम इंडिया ने अच्छा प्रदर्शन किया और मैं टीम को आगे ले जाने की उम्मीद करता हूं.




