नई दिल्लीदेश

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सिद्दार्थनगर से फूंका सियासी बिगुल

नई दिल्ली न्यूज़ धमाका /// यूपी विधानसभा चुनाव 2022 का बिगुल भी फूंका.प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नेयूपी के सिद्दार्थनगर जिले से 9 मेडिकल कालेज का उद्घाटन किये और आगे कहा की इन मेडिकल कॉलेजों की स्थापना को ऐतिहासिक बताते हुए पीएम मोदी ने कहा कि केंद्र और यूपी में बीजेपी की सरकार के बाद राज्य में स्वास्थ्य क्षेत्र की तस्वीर बदली है. पीएम ने कहा,” जब सात साल पहले केंद्र और चार साल पहले यूपी में दूसरी सरकार थी तो भ्रष्टाचार का बोलबाला था. यूपी में पहले भ्रष्टाचार की साइकिल खूब चली.” भ्रष्टाचार की साइकिल 24 घंटे चलती रहती थी. पीएम मोदी ने सिद्धार्थनगरमें कहा, बीमारी अमीर या गरीब कुछ नहीं देखती है, इसलिए इसका लाभ जितना गरीब को होता है, उतना ही मध्यम वर्ग को होता है. सात साल पहले दिल्ली में जो सरकार थी और चार साल पहले यूपी में जो सरकार थी, वो मेडिकल कॉलेजों की नहीं, बल्कि डिस्पेंसरी की छोटी मोटी घोषणाएं करके बैठ जाते थे.

अगर ऐसी कोई घोषणा हो भी गई तो उस पर बैठे रहते थे पीएम मोदी ने कहा,  यूपी में 90 लाख लोगों को आयुष्मान योजना का लाभ मिला है. इससे करीब एक हजार करोड़ रुपये गरीब परिवारों के बचे हैं. जन औषधि केंद्रों के जरिये भी गरीबों को सस्ती दवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैंपीएम मोदी ने कहा, पहले यूपी में दवाई, नियुक्ति, ट्रांसफर पोस्टिंग में भ्रष्टाचार खूब चलता था. लेकिन उसमें यूपी का सामान्य परिवार पिसता चला गया. इसमें सिर्फ यूपी के कुछ परिवारों का खूब फायदा मिला. लेकिन योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार आने के बाद सामान्य मानवीय के जीवन में बदलाव लाने का प्रयास हुआ लखीमपुर खीरी कांड को लेकर सियासी तूफान के बीच पीएम मोदी ने 5 अक्टूबर को लखनऊ दौरा किया था, जहां उन्होंने 75 जिलों के 75 हजार लाभार्थियों को पीएम आवास योजना के तहत घरों की चाभी ऑनलाइन सौंपी थी. उन्होंने 3 दिन की अमृत महोत्सव कार्यशाला का आगाज भी किया था

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!