छतीसगढ़कोंडागांव

पुलिस ने सोशल मीडिया पर खौफ फैलाने वालों की निकाली हेकड़ी, भेजा सलाखों के पीछे 

कोंडागांव न्यूज धमाका – सोशल मीडिया पर पुलिस की पैनी नजर है. गलत पोस्ट कर अशांति फैलाने वालों पर कार्रवाई जारी है. इसी कड़ी में सोशल मीडिया में खौफ फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई है. 

दरअसल, दो दिन पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें कोण्डागांव के कुछ युवक हथियार लेकर अपशब्द कहते दिखाई दिए थे. इस घटना को गंभीरता से लेते हुए सिटी कोतवाली कोण्डागांव पुलिस ने कार्रवाई की और आरोपियों की पहचान की.

इसके बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. जिनका शहर में जुलूस भी निकाला गया. इस दौरान पकड़े गए युवक “गुंडागर्दी पाप है, पुलिस हमारा बाप है” कहते हुए नजर आए.

सौरभ उपाध्याय, टीआई, सिटी कोतवाली, कोण्डागांव लगातार समझाइश के बाद भी ये युवक नहीं मान रहे थे ऐसे लोगों पर कारवाही करने का मकसद है. लोगो को संदेश देना की वो इस तरह से सोशल मीडिया में गलत पोस्ट कर अशांति न फैलाए अगर ऐसा करते है तो सख्त करवाही भी होगी. सभी युवकों का पुराना रिकॉर्ड भी देख रहे. उस आधार पर और करवाही भी की जा रही है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!