छतीसगढ़अंबिकापुर

अंबिकापुर जिले में बदमाशों के हौसले बुलंद ,व्यापारी के घर पर फेंका पेट्रोल बम, मामले की जांच कर रही पुलिस

Miscreants threw petrol bombs in the businessman's house

अंबिकापुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। बदमाशों ने एक व्यापारी के घर पर प्रेट्रोल बम से हमला कर दिया। देर रात कार सवार दो युवकों ने हमला किया। धमाके की तेज आवाज आने पर परिजन घर के बाहर निकले तो देखा कि, सोफा जल रहा है। यह घटना गांधीनगर थाना क्षेत्र के चठिरमा इलाके की है। 

मिली जानकारी के अनुसार, बदमाशों ने एक व्यापारी के घर पर प्रेट्रोल बम से हमला कर दिया। धमाके की तेज आवाज आने पर परिजन घर के बाहर निकले तो देखा कि, सोफा जल रहा है। घटना से वे घबरा गए और पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो देखा कि, कार सवार दो युवक घर पर पेट्रोल बम फेंकते नजर आए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

बदमाशों ने एक दुकान को भी फूंका 

वहीं अंबिकापुर में कुछ लोगों ने एक दुकान में आग लगा दी। बदमाशों ने डीजल गिराकर मसाला से आग लगा दी। आगजनी से दुकान संचालक को काफी नुकसान हुआ। घटना अग्रसेन वार्ड की है। घटना सीसीटीवी में भी कैद हो गई। फुटेज में एक संदिग्ध महिला दिख रही है। फिलहाल कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।  

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!