जबलपुरमध्यप्रदेश

MP : झोपड़ी में सो रहे आदिवासी दंपती जिंदा जले

जबलपुर न्यूज़ धमाका /// जिले के बरगी के चौरई गांव में झोपड़ी में सो रहे आदिवासी दंपती जिंदा जल गए। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पूरी तरह जल चुके शवों को पोष्टमार्टम के लिए  इकट्टछा कर रहे हैं। दिल दहला देने वाली घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। घटना हादसा है या हत्या इसकी जांच में पुलिस जुट गई है। 

आदिवासी दंपती ( सुबेर सिंह (60) और उसकी पत्नी सीताबाई (55) ) घर से दूर खेत में ही झोपड़ी बनाकर रहते थे। वहीं खेतों की रखवाली करते थे। सोमवार सुबह जानवर कटे हुए रस्सी के साथ घर पहुंचे। इसके बाद परिवार के लोगों को शक हुआ। खेत पहुंचे थे देखा कि दोनों का शव को देखा। अंदाजा लगाया जा रहा है कि झोपड़ी में आग लगाने से पहले जानवरों की रस्सी काटकर भगा दिया गया था।

हत्या की खबर मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और एफएसएल की टीम पहुंची। प्रथम दृष्टया हत्या के बाद शव को जलाने की बात कही जा रही है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!