बिलासपुरछत्तीसगढ

कॉलेज में नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिलासपुर,न्यूज़ धमाका :- रतनपुर स्थित कॉलेज में नाबालिग से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। विरोध करने पर युवक ने उसकी पिटाई कर दी। घायल किशोरी ने इसकी शिकायत रतनपुर थाने में की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। रतनपुर क्षेत्र में रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी ने छेड़छाड़ की शिकायत की है।

पीड़िता ने बताया कि रतनपुर भेड़ीमुड़ा में रहने वाले मनीष कश्यप(25) ने किसी दूसरे से उसका मोबाइल नंबर ले लिया था। इसके बाद वह किशोरी के मोबाइल पर बात करने की कोशिश करता था। किशोरी मोबाइल पर उससे बात नहीं करती थी। मंगलवार को वह अपनी सहेली के साथ कॉलेज गई थी।

इस दौरान युवक ने उससे बात करने की कोशिश की। किशोरी ने उससे बात करने से मना कर दिया। इस पर युवक किशोरी से छेड़छाड़ करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। इसका विरोध करने पर उसने किशोरी पिटाई की। इ

सके बाद वह मौके से भाग निकला। किशोरी ने इसकी जानकारी स्वजन को देकर रतनपुर थाने में शिकायत की। उसकी शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर आरोपित युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!