बिलासपुरछत्तीसगढ

मानसिक रूप से कमजोर किशोरी के साथ रेप करने की कोशिश,आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिलासपुर,न्यूज़ धमाका :- छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में मानसिक रूप से कमजोर किशोरी के साथ रेप की कोशिश करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक घटना थाना कोनी की है. आरोपी मानसिक रूप से कमजोर 13 वर्षीय नाबालिक लड़की को झाड़ियों में ले गया. दुष्कर्म होने से पूर्व एक महिला पहुंची और शोर मचाना शुरू किया। इस दौरान आरोपी मौके से फरार हो गया. जिसकी सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. कुछ देर में कड़ी मशक्कत से आरोपी को पकड़ा गया।

हैवानियत का मामला

राजनांदगांव जिले में एक हैवानियत का मामला सामने आया है। यह मामला नाबालिग लड़की से गैंगरेप का है। इस केस में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि बीते शनिवार को आरोपियों ने डोंगरगढ़ रोड पर पीड़िता को शराब पिलाकर गैंगेरप की वारदात को अंजाम दिया।

बता दें कि यह घटना राजनांदगांव जिले के बसंतपुर में एक आरोपी पीड़िता का पूर्व परिचित था, जिसका फायदा उठाकर पीड़िता को घर छोड़ने के बहाने बाइक पर बैठाकर सुनसान जगह पर ले गया। इसके बाद तीनों आरोपियों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पूरी घटना 10 सितंबर बीती रात 9 बजे से 1 बजे के बीच की है।

यहां 15 साल की नाबालिग लड़की राजनांदगांव शहर में ही अपने काम के बाद घर लौट रही थी। इस बीच रास्ते में एक युवक ने पूर्व परिचित होने का फायदा उठाकर गाड़ी में बैठा लिया। कुछ दूर जाने के बाद उसने अपने एक और साथी को बाइक पर बालिका के पीछे बैठा लिया।

इसके बाद पीड़िता को सुनसान जगह पर ले गए, जहां उन्होंने अपने तीसरे साथी को बुलाया और चाकू की नोंक पर नाबालिग लड़की के साथ रेप किया। इस दौरान आरोपियों ने खुद भी शराब पी और पीड़िता को भी पिलाया। साथ ही वारदात को अंजाम दिया।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!