छत्तीसगढराजनांदगांव

पुलिस ने जुआरियों से 5 लाख नकदी सहित 17 लोगो को किया गिरफ्तार

राजनांदगांव न्यूज़ धमाका /// जिले में पुलिस ने 17 जुआरियों को पकड़ा है। साथ ही 5 लाख 36 हजार 630 रुपये की संपत्ति भी जब्त की है।लालबाग पुलिस को सूचना मिली थी कि, ग्राम पेंड्री के बांध के पास स्ट्रीट लाइट लगाकर लाखों का जुआ खेला जा रहा है। इस सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो 17 जुआरी रंगे हाथ जुआ खेलते धरे गए।

पकड़े गए आरोपियों के पास से नगदी 1 लाख 56 हजार 630 रुपए, 8 नग मोबाइल, 6 मोटर सायकल, कुल संपत्ति 5 लाख 36 हजार जब्त किया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों में उत्तम साहू उम्र 40 वर्ष निवासी रेंगाकठेरा, किशोर सिन्हा उम्र 22 वर्ष निवासी संतोषी नगर लखोली राजनांदगांव, तरूण पटेल उम्र 19 निवासी शांतिनगर राजनांदगांव,दुष्यंत साहू उम्र 32 वर्ष निवासी पेण्ड्री राजनांदगांव, चन्द्रकांत साहू उम्र 24 वर्ष निवासी टेडे़सरा राजनांदगांव, लक्ष्मण साहू उम्र 33 वर्ष निवासी कन्हारपुरी राजनांदगांव,रोनित मेश्राम उम्र 30 वर्ष निवासी गौरा चौक शांतिनगर राजनांदगांव, रामशरण साहू उम्र 75 वर्ष निवासी डांगरगढ़, मदनलाल साहू उम्र 39 वर्ष निवासी शंकरपुर राजनांदगांव, एवन कुमार उम्र 37 वर्ष निवासी बनहरदी, देवेन्द्र साहू उम्र 33 वर्ष निवासी राहुलनगर लखोली राजनांदगांव, निलेश शेण्डे उम्र 23 वर्ष निवासी शांतिनगर अम्बेडकर चौक, रामेश्वर बंजारे उम्र 57 वर्ष निवासी सोमनी राजनांदगांव, प्रकाश सिन्हा उम्र 31 वर्ष निवासी मुंदगांव डोंगरगढ़, अमित सिन्हा उम्र 22 वर्ष निवासी संतोषीनगर लखोली राजनांदगांव, कन्हैया महिलाप उम्र 30 वर्ष निवासी पेण्ड्री राजनांदगांव, कमलेश साहू उम्र 31 वर्ष निवासी पेण्ड्री शामिल है।

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!