
कुल 15 प्रकरणो में पुलिस ने जप्त किये 73200 रूपये। पुलिस अधीक्षक द्वारा दीपावली के बाद भी जुआड़ियों नजर रखने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश
दीपावली के पूर्व ही कोण्डागांव पुलिस ने जुआ को लेकर एक सघन अभियान चलाया है। जिसके तहत त्यौहार के पूर्व से ही जुआरियों पर सख्त षिंकजा कस दिया गया। पुलिस अधीक्षक, कोण्डागांव सिद्वार्थ तिवारी द्वारा त्यौहारी सीजन के दौरान जिले में शांति व्यवस्था बनाये रखने एवं असामाजिक तत्वों पर कार्यवाही के लिये जिले के सभी थाना क्षेत्रों में भ्रमण किया गया। उसी दौरान आम जनता से मुलाकात में जनता ने मुख्य रूप से सार्वजनिक स्थानों पर जुआ की षिकायतें मिली थी।
दीपावली पर 61 जुआरियों से 73 हजार रू जब्त – पुलिस अधीक्षक द्वारा दीपावली के दौरान जुआ खेलने वालो के उपर अभियान चलाकर कार्यवाही सुनिश्चित करने आदेशित किया गया। जिसके पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोण्डागांच राहुल देव षर्मा के मार्गदर्शन एवं संबंधित अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के पर्यवेक्षण में दीपावली के दौरान जिला कोण्डागांव के विभिन्न थाना क्षेत्र में जुआ के प्रकरणों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुए सार्वजनिक जूआ अधिनियम की धारा 13 जुआ एक्ट के तहत 15 प्रकरणों में कुल 61 आरोपियो को गिरफ्तार कर कुल 73200 रूपये जप्त किया गया।
दर्जनों स्थलों पर पडा पुलिस का छापा – थाना कोण्डागांव के ग्राम दहीकोगा में जुआ का 01 प्रकरण 03 आरोपी जप्त रकम 900 रूपये, थाना केशकाल के ग्राम जामगांव एवं बटराली में 02 प्रकरण में 08 आरोपी जप्त रकम 3160 रूपये, थाना विश्रामपुरी के जंगल पारा विश्रापुरी मे 02 प्रकरण 09 आरोपी जप्त रकम 3320 रूपये, थाना मर्दापाल के ग्राम मुलनार में 02 प्रकरण 07 आरोपी जप्त रकम 880 रूपये, थाना धनोरा के ग्राम बदवन में 01 प्रकरण 04 आरोपी जप्त रकम 1710 रूपये, चौकी बांसकोट के बड़बत्तर में 01 प्रकरण 04 आरोपी जप्त रकम 2020 रूपये, थाना फरसगांव के ग्राम ग्राम सोनाबेड़ा, ग्राम पीपरा प्लाटपारा मैदान, नीलगिरी प्लाट मावली भाठा भानपुरी, ग्राम फूपगांव स्कूल पारा में 06 प्रकरण में 26 आरोपियो जप्त रकम 61210 रूपये की कार्यवाही की गई है।

