नई दिल्ली न्यूज़ धमाका /// पीएम नरेंद्र मोदी आज तय कार्यक्रम के अनुसार, स्वर्वेद महामंदिर धाम जाएंगे। लेकिन इससे पहले 12 राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ पीएम की बैठक शुरू हो गई है। बैठक में भाजपा शासित 12 राज्यों के मुख्यमंत्री अपने-अपने राज्यों के विकास कार्यों के बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जानकारी दे रहे हैं।
इन राज्यों के मंत्रियों से बैठक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (उत्तर प्रदेश), शिवराज सिंह चौहान (मध्य प्रदेश), पेमा खांडू (अरुणाचल प्रदेश), जयराम ठाकुर (हिमाचल प्रदेश), पुष्कर सिंह धामी (उत्तराखंड), हेमंत बिस्वा सरमा (असम), प्रमोद सावंत (गोवा), भूपेंद्र पटेल (गुजरात), मनोहर लाल खट्टर (हरियाणा), बसवराज बोम्मई (कर्नाटक), एन बीरेन सिंह (मणिपुर), विप्लव देव (त्रिपुरा) आदि। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी बैठक में मौजूद हैं। वे बैठक की अध्यक्षता कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, इस बैठक में सबसे अधिक समय उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मिलेगा, जिसमें वह विकास कार्यों और आगामी चुनाव की तैयारियों की जानकारी देंगे।
ALSO READ : इंडोनेशिया में 7.6 की तीव्रता से आया भूकंप,सुनामी लहरों की चेतावनी