विदेश

इंडोनेशिया में 7.6 की तीव्रता से आया भूकंप,सुनामी लहरों की चेतावनी

इंडोनेशिया न्यूज़ धमाका /// आज पूर्वी इंडोनेशिया भूकंप के तेज़ झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.3 मापी गई है। मौसम विज्ञान एजेंसी ने कहा है कि इंडोनेशिया के फ्लोरेस द्वीप के पास समुद्र में भूकंप आया है। सुनामी के आने की संभावना को देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण का कहना है कि मॉनिटर ने खतरनाक सुनामी लहरों की आशंका की चेतावनी दी है। भूकंप फ्लोर्स सागर में 18.5 किमी की गहराई पर मौमेरे शहर के उत्तर में करीब 100 किमी दूर आया है। इस तेज तीव्रता से आए भूकंप में अभी तक किसी बड़े जान-माल के नुक्सान की खबर सामने नहीं आई है।

ALSO READ : सुकमा : नक्सलियों ने की एक और ग्रामीण की हत्या,फेंका पर्चा कहा सुधर जाओ

राष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण एजेंसी के प्रवक्ता अब्दुल मुहारी का कहना है कि ईस्ट नुसा टेंग्गारा सूबे में मउमेरे दूसरा सबसे बड़ा शहर है। इस शहर की आबादी लगभग 85 हजार है। यहां के रहने वाले लोगों ने भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए हैं।

मुहारी ने आगे कहा कि भूकंप के कारण जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। बता दें कि इंडोनेशिया करीब 27 करोड़ लोगों की आबादी वाला एक बड़ा द्वीपसमूह है। इस विशाल द्वीपसमूह पर अधिक्तर भूकंप, ज्वालामुखी विस्फोट और सूनामी का खतरा बना रहता है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!