छतीसगढ़जशपुर

बछड़े पर छिड़का पेट्रोल, फिर लगा दी आग…आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जशपुरनगर न्यूज धमाका – सार्वजनिक स्थल पर बैठे एक बछड़े पर बाइक की टंकी से पेट्रोल निकाल कर छिड़क दिया, फिर माचिस मार दिया। घटना में बछडा बुरी तरह से झूलस गया। आसपास मौजूद लोगों ने ज़ब आरोपी के इस हरकत पर आपत्ति जताई तो उसने लोगों से भी दुर्व्यवहार करने लगा।

मामला सीटी कोतवाली थाना क्षेत्र के बाजारडांड की है। कोतवाली प्रभारी रवि शंकर तिवारी ने बताया कि इस मामले में प्रार्थी विशाल नायक की शिकायत पर भागलपुर निवासी आरोपित दिनेश यादव 30 वर्ष के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 296,351 (2),351 (2),170,126,135 और पशु क्रूरता अधिनियम 1960 की धारा 11 (1) (क ) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।

एक शराबी ने बंदर को अधमरा होते तक पीटा

बीते दिनों बिलासपुर में एक शराबी ने. घायल बंदर को लाठियों से पीट पीटकर अधमरा क्र दिया था. बुरी तरह घायल बंदर का कानन पेंडारी स्थित मिनी जो के अस्पताल में इलाज चल रहा है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!