बिलासपुरछत्तीसगढ

छात्र से गैंगरेप का मामला :- एक आरोपी गिरफ्तार दूसरे आरोपी की तलाश जारी

बिलासपुर,न्यूज़ धमाका :- छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में पंद्रह वर्षीय छात्रा से गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। साथ ही दूसरे आरोपी की तलाश जारी है। घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, सरकंडा की रहने वाली 9वीं कक्षा की छात्रा का दो दिन पहले पेट दर्द के चलते अस्पताल लाया गया था।

अस्पताल में उपचार के दौरान परिजनों को पता चला कि उनकी नाबालिग बेटी प्रेग्नेंट है। इसके बाद परिजनों ने पीड़िता को घर में लाकर उससे इस संबंध में पूछताछ की। पूछताछ में पीड़िता ने बताया कि जनवरी में रतनपुर क्षेत्र के ग्राम चोरहादेवरी गई हुई थी। 26 जनवरी को घर में कोई नहीं था।

इस बात का फायदा उठाकर उसके मामा छबि यादव ने अपने दोस्त किशन यादव के साथ मिलकर गैंगरेप किया। घटना के बाद किसी को बताने पर पीड़िता को बदनाम करने की धमकी दी और दोनों फरार हो गये। इस शर्मनाक घटना से सहमी छात्रा ने लोकलाज के डर से इस बारे में किसी को कुछ भी नहीं बताया और फिर अपने घर आ गई।

इधर घर में जब तबीयत खराब हुई तो अस्पताल की रिपोर्ट में प्रेगनेंट होने की बात सामने आई। परिजनों और पीड़िता की शिकायत के बाद सरकंडा पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुये आरोपी किशन यादव को गिरफ्तार कर लिया। वहीं छबि यादव की तलाश की जा रही है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!