
झाबुआ,न्यूज़ धमाका :-झाबुआ जिले के थांदला क्षेत्र के ग्राम रूण्डीपाड़ा के विनोद मेड़ा को पिछले वर्ष क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी ने कड़कनाथ चूजों का आर्डर दिया था। शुक्रवार की शाम वे 2 हजार चूजे लेकर मेड़ा रांची के लिए रवाना हुए। कोरोना के कारण वे पिछले वर्ष धोनी को चूजे नहीं दे पाए थे। जाने के पूर्व उन्होंने सभी चूजों का परीक्षण करवाया। दो दिन में वे रांची पहुंचकर यह चूजे धोनी के फार्म हाउस में देंगे।
कड़कनाथ मुर्गों की डिमांड वैसे तो ठंड व बारिश के सीजन में अधिक रहती है। कई क्रिकेटर व अन्य खिलाड़ी कड़कनाथ मुर्गा अधिक पसंद करते हैं। क्योंकि कड़कनाथ में विटामिन पाया जाता है। मेड़ा को क्रिकेट खिलाड़ी धोनी ने पिछले वर्ष चूजों का आर्डर दिया था। लेकिन उस समय महामारी के कारण वे चूजे उपलब्ध नहीं करा पाए। वे पिछले कई वर्षों से कड़कनाथ का पालन कर रहे हैं। मेड़ा ने एक संस्था बना रखी है, जिसके माध्यम से वे जगह-जगह कड़कनाथ व चूजे उपलब्ध कराते हैं।