छतीसगढ़रायपुर

नवनियुक्त मंत्रियों को मंत्रालय में कक्ष आवंटित, जगह की कमी बनी चुनौती

रायपुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त मंत्रियों को मंत्रालय भवन में कक्ष आवंटित कर दिए गए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं।

  • मंत्री गुरु खुशवंत साहेब को M1 ब्लॉक में कक्ष क्रमांक 1 से 5 आवंटित हुआ है।
  • मंत्री गजेंद्र यादव को M3 ब्लॉक में कक्ष क्रमांक 8 से 12 दिया गया है।
  • मंत्री राजेश अग्रवाल को M4 ब्लॉक में कक्ष क्रमांक 23 से 26 तक आवंटित हुआ है।

13 मंत्री, 12 कमरे – बड़ा सवाल

हाल ही में तीन नए मंत्रियों के शपथ लेने के बाद छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल की संख्या 13 हो गई है। जबकि मंत्रालय के मंत्री ब्लॉक में केवल 12 कमरे ही बने हैं। ऐसे में नए मंत्रियों के लिए कक्ष आवंटन चुनौतीपूर्ण हो गया है।

मंत्रालय भवन में पांच फ्लोर हैं – पांचवे पर मुख्यमंत्री और उनका सचिवालय है, जबकि अन्य चार फ्लोर मंत्रियों और उनके स्टाफ के लिए हैं। हर फ्लोर में तीन-तीन मंत्रियों के लिए चैंबर बने हैं।

वैकल्पिक इंतजाम

GAD अधिकारियों का कहना है कि वर्तमान में केवल दो मंत्रियों के लिए कमरे उपलब्ध थे। तीसरे मंत्री के लिए दो छोटे कमरों को जोड़कर वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। हालांकि, इस अस्थायी कमरे का आकार और सुविधाएं मंत्रियों के तयशुदा 12 कमरों जैसी नहीं हैं। अधिकारियों ने इसके लिए उच्च स्तर से मार्गदर्शन मांगा है कि किस मंत्री को छोटा कक्ष दिया जाए।

सचिवों के लिए भी जगह की दिक्कत

जब मंत्रालय बना था, तब सचिवों की संख्या कम थी, लेकिन अब यह बढ़कर 50 से अधिक हो गई है। सचिवों के लिए अलग से कक्ष उपलब्ध न होने के कारण कई को संसदीय सचिवों के कमरों में बैठाया जा रहा है।

सरकार अब मंत्रालय भवन के विस्तार (एक्सपेंशन) पर विचार कर रही है ताकि भविष्य में मंत्रियों और अधिकारियों के लिए पर्याप्त जगह सुनिश्चित की जा सके।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!