नई दिल्लीक्राइम

नई दिल्ली : अवैध हथियारों के दो सप्‍लायरों पुलिस ने किया गिरफ्तार , 15 पिस्‍टल और 30 ज़िंदा कारतूस बरामद

नई दिल्ली न्यूज़ धमाका /// दिल्ली पुलिस ने मेवात इलाके के रहने वाले 2 शातिर अवैध हथियारों के सप्लायरों को गिरफ्तार किया है,इनके पास से 15 पिस्टल और 30 ज़िंदा कारतूस बरामद हुए हैं. स्पेशल सेल के डीसीपी जसमीत सिंह के मुताबिक, उनकी टीम को हरियाणा के मेवात इलाके से शाकिर द्वारा चलाये जा रहे एक अवैध हथियारों के सिंडिकेट का पता चला. दो महीने से अधिक समय की जांच के बाद 25 अक्टूबर को एक सूचना के आधार पर एमबी रोड के पास सूरजकुंड टर्निंग पॉइंट पर शाकिर और उसके साथी जुनैद को पकड़ा गया.  इन दोनों की तलाशी से 15 पिस्टल और 30 कारतूस बरामद हुए. पूछताछ के दौरान शाकिर ने खुलासा किया है कि उसने बरामद पिस्टल और कारतूस मध्य प्रदेश के खरगौन से खरीदे थे. 

गिरफ्तार दोनों शख्‍स पिछले 3 सालों के दौरान दिल्ली एनसीआर में 400 से अधिक हथियारों की सप्लाई कर चुका है। शाकिर को साल 2013 में हरियाणा में एक ऐसे ही मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है. शाकिर ने बताया कि वह जुनैद खान सहित अपने अन्य सहयोगियों के साथ पिछले 3 सालों से दिल्ली एनसीआर, हरियाणा, पंजाब और यूपी में अवैध हथियारों और कारतूस की सप्लाई कर रहा है. उसने यह भी खुलासा किया है कि करीब 7 साल पहले उसे हथियारों की तस्करी सिंडिकेट से जुड़ने के लिए पास के गांव के एक शख्स ने लालच दिया था. शाकिर ने उसके लिए 3 साल तक काम किया,

लेकिन बाद में उसने हथियारों की तस्करी का अपना नेटवर्क बना लिया. दूसरी ओर, जुनैद खान ने खुलासा किया है कि शाकिर ने उसे अपने सिंडिकेट में शामिल होने और हथियारों की तस्करी गतिविधियों में मदद करने के लिए लालच दिया था. दोनों दिल्ली एनसीआर में गैंगस्टरों और अपराधियों और यूपी, हरियाणा, पंजाब और एमपी में हथियार तस्करों को हथियारों की सप्लाई करते थे. शाकिर ने बताया कि वह मध्‍य प्रदेश से एक पिस्टल 8-10 हज़ार में लेता है और आगे इसे जुनैद खान को 15 हज़ार रुपये में बेच देता था.जुनैद  एक पिस्टल को दिल्ली एनसीआर और आसपास के राज्यों में  25 से 30 हजार रुपये में बेचता हैगिरफ्तार दोनों आरोपितों से आगे की पूछताछ जारी है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!