बिलासपुरछत्तीसगढ

फूफा ने दो बेटों के साथ मिलकर भतीजे को चाकू से गोद कर मार डाला

बिलासपुर न्यूज़ धमाका /// 200 रुपए के लेनदेन के विवाद पर रिश्तेदारों में खूनी संघर्ष हो गया। फूफा और उसके दो बेटों ने मिलकर चाकू से गोद कर भतीजे की हत्या कर दी। वारदात के बाद पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

थाना प्रभारी कलीम खान ने बताया कि घटना मंगलवार की सुबह करीब 8.30 बजे की है। जरहाभाठा मिनी बस्ती में रहने वाले गोला उर्फ धरमू बंजारे पिता अवधराम बंजारे (28) गैस गोदाम में गैस डिलीवरी का काम करता था। उसने मोहल्ले में ही रहने वाले अपने फुफेरे भाई नरेंद्र जांगड़े को 200 रुपए उधार दिया था।

मंगलवार की सुबह वह रुपए मांगने गया था। इसी बात को लेकर नरेंद्र व उसके भाई अजय जांगड़े से उसका विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि नरेंद्र और अजय के पिता धरम जांगड़े भी आ गया। देखते ही देखते उन्होंने मिलकर गाली-गलौज करते हुए धरमू पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले में धरमू की मौके पर मौत हो गई।

चाकूबाजी और हत्या की खबर मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। वारदात के बाद आरोपी अजय जांगड़े फरार हो गया। पुलिस ने धरम जांगड़े व उसके बेटे नरेंद्र जांगड़े को गिरफ्तार कर लिया है। इधर, फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!