कोंडागांवअन्तर्राष्ट्रीय न्यूज धमाकाखेल

नीरज चोपड़ा को आया गुस्सा, वीडियो शेयर कर कहा- गंदे एजेंडे का मुद्दा न बनाएं, जानिए क्या है पूरा मामला

नीरज चोपड़ा ने कहा कि मेरे कमेंट को अपने गंदे एजेंडा को आगे बढ़ाने का माध्यम न बनाएं।

नीरज चोपड़ा को आया गुस्सा, वीडियो शेयर कर कहा- गंदे एजेंडे का मुद्दा न बनाएं, जानिए क्या है पूरा मामला

टोक्यो ओलंपिक 2020 में गोल्ड विजेता नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) नाराज हो गए हैं। ऐसे में उन्होंने एक वीडियो ट्वीट किया और अपने दिल की बात कही हैं। उन्होंने पोस्ट में लिखा- मेरी आप सभी से विनती है कि मेरे कमेंट को अपने गंदे एजेंडा को आगे बढ़ाने का माध्यम न बनाएं। खेल हम सबको एकजुट होकर साथ रहना सिखाता हैं और कमेंट करने से पहले खेल के रूल्स जानना जारूरी होता है।

भाला का सभी इस्तेमाल कर सकते हैं

गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा ने वीडियो में कहा कि आप सभी का धन्यवाद करता हूं। आप सभी ने इतना प्यार दिया। एक इंटरव्यू में मैंने कहा कि जैवलिन पहली थ्रो करने से पहले पाकिस्तानी एथलिट अरशद नदीम (Arshad Nadeem) से भाला लिया था। चोपड़ा ने कहा, कुछ लोगों ने उसको बड़ा मुद्दा बना लिया है। जबकि साधारण सी बात है, जो भी निजी जैवलिन रखते हैं, उसका सभी इस्तेमाल कर सकते हैं। ये नियम हैं और इसमें कुछ गलत नहीं है।

नीरज चोपड़ा के साथ इंटरव्यू में डांस कर ट्रोल हुई RJ मलिष्का, देखिए लोगों ने क्या कहा

खिलाड़ी प्यार से रहते हैं

नीरज चोपड़ा ने आगे कहा कि इस बात को मेरा सहारा लेकर मुद्दा बनाया जा रहा हैं। मैं सभी से प्रार्थना करता हूं कि ऐसा नहीं करें। खेल सभी को मिलकर चलना सिखाता है। हम सभी जैवलिन खिलाड़ी आपस में प्यार से रहते हैं। कोई भी ऐसी बात न कहें जिसे हमको ठेस पहुंचे।

नीरज में इंटरव्यू में कहा था

बता दें नीरज चोपड़ा ने एक इंटरव्यू में कहा था कि फाइनल की शुरुआत से पहले अपना भाला खोज रहा था। तभी मैंने देखा कि अशरद नदीम के पास मेरा जैवलिन है। मैंने उनसे कहा कि मेरा भाला लौटा दो। तब उन्होंने वापस किया। चोपड़ा ने साक्षात्कार में पाकिस्तानी एथलीट की तारीफ भी की थी। पाक खिलाड़ी का नाम होने के कारण कुछ यूजर्स सोशल मीडिया पर ट्रोल करने सगे। जिसका भारतीय खिलाड़ी ने वीडियो जारी कर विरोध किया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!