कोंडागांवदेशब्रेकिंग न्यूज़

28 अगस्त को जलियांवाला बाग स्मारक के पुनर्निर्मित परिसर का उद्धाटन करेंगे PM Modi

कार्यक्रम में पूरे परिसर को उन्नत करने के लिए भारत सरकार द्वारा की गई विकास कार्यों को भी दिखाया जाएगा।

28 अगस्त को जलियांवाला बाग स्मारक के पुनर्निर्मित परिसर का उद्धाटन करेंगे PM Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 अगस्त (शनिवार) शाम 6.25 बजे जलियांवाला बाग स्मारक के पुनर्निर्मिक परिसर का उद्धाटन करेंगे। पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से स्मारक को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इस कार्यक्रम में पूरे परिसर को उन्नत करने के लिए भारत सरकार द्वारा की गई विकास कार्यों को भी दिखाया जाएगा। यह जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय ने गुरुवार को दी।

पीएमओ के अनुसार लंबे समय से बेकार पड़ी और कम उपयोग वाली इमारतों को दोबारा इस्तेमाल करने लायक बनाकर उनमें चार संग्रहालत निर्मित की गई। ये दीर्घाएं उस समय में पंजाब में घटित विभिन्‍न घटनाओं के विशेष ऐतिहासिक महत्‍व को दर्शाती हैं। इन घटनाओं को दिखाने के लिए श्रव्य-दृश्य प्रौद्योगिकी के माध्यम से प्रस्तुति दी जाएगी। जिसमें मैपिंग और 3डी चित्रण शामिल हैं।

इस परिसर में विकास से जुडी कई कार्य किए गए हैं। स्थानीय स्थापत्य शैली के अनुरूप धरोहर का रिनोवेशन किया गया है। शहीदी कुएं की मरम्मत की गई है। इस बाग का केंद्रीय स्थल ‘ज्वाला स्मारक’ का भी पुनर्निर्माण सरकार द्वारा किया गया है। साथ ही यहां स्थित लिलि तालाब को स्वस्छ और विकसित किया गया है। पीएमओ ने बताया कि नागरिकों के सहुलियत के लिए यहां के मार्गों को चौड़ा किया गया है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा, ‘मोक्ष स्‍थल, अमर ज्योत और ध्‍वज मस्तूल को समाहित करने के लिए अनेक नए क्षेत्रों का विकास किया गया है।’

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!