मुंबई

NCB : शाहरुख के बेटे आर्यन से पूछताछ , 8 लोगों की गिरफ्तारी

मुंबई न्यूज़ क्रूज में यात्री बनकर पहुंची एनसीबी की टीम ने ड्रग्स पार्टी का भंडाफोड़ किया है. एनसीबी ने इस मामले में 8 लोगों को गिरफ्तार किया है. पार्टी में बॉलीवुड, फैशन और बिजनेस से जुड़े लोग शामिल हुए थे. क्रूज पर ड्रग्स पार्टी को लेकर हमें करीब 15 दिन पहले एक बेहद गोपनीय जानकारी मिली थी, जिसके बाद हमने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया. इस मामले में बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन से भी एनसीबी ने पूछताछ की. पूछताछ में आर्यन ने बताया कि उन्हें इस पार्टी में गेस्ट के रूप में बुलाया गया था और उन्होंने पार्टी में शामिल होने के लिए कोई पैसा नहीं दिया था एनसीबी के सूत्रों ने कुछ मीडिया हाउस को ये बताया है कि  इस क्रूज पार्टी के लिए एंट्री फी के तौर पर शामिल लोगों ने 60 हजार से 5 लाख रुपये तक दिए थे. पार्टी में लगभग 600 लोग शामिल थे और इन्हें इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स से इन्वाइट किया गया था. पार्टी में ज्यादातर शामिल होने वाले लोग दिल्ली के रसूखदार परिवारों से ताल्लुक रखते हैं. यह क्रूज पार्टी एक विदेशी कंपनी और एंटरटेनमेंट चैनल ने मिलकर आयोजित करवाई थी वहां मौजूद सभी लोगों की तलाशी ली गई. इस दौरान एनसीबी ने एमडीएमए, कोकीन, एमडी और चरस बरामद किया है. इस मामले में अब तक 8 लोग गिरफ्तार किए गए हैं, जिनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं. एनसीबी ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!