छतीसगढ़प्रयागराज

महाकुंभ का पहला शाही स्नान : करतब दिखाते संगम क्षेत्र पहुंचे नागा साधु-संत, 3 करोड़ से ज्यादा श्रद्धाुलओं ने लगाई डुबकी

प्रयागराज न्यूज धमाका – महाकुंभ का पहला अमृत स्नान (शाही स्नान) मंगलवार सुबह 6.15 बजे से शुरू हुआ। हर-हर महादेव का उद्घोष करते हुए नागा साधु-संत करतब दिखाते संगम पहुंच रहे हैं। नागा साधुओं का अमृत स्नान देखने के लिए संगम क्षेत्र में 15 से 20 लाख श्रद्धालु पहुंचे हैं। देश-दुनिया से आए भक्त साधु-संतों का आशीर्वाद लेने उमड़े हैं।

सरकार के मुताबिक, (Mahakumbh 2025) सुबह 10 बजे तक 1 करोड़ 38 लाख श्रद्धालु संगम में स्नान कर चुके हैं। तुर्किये से आई मुस्लिम महिला पिनार ने महाकुंभ में स्नान किया। उन्होंने कहा कि महाकुंभ के बारे में दोस्तों से सुना था। भारत आकर इसे देखने की इच्छा काफी समय से थी। आज पूरी हो गई।

संगम जाने वाले सभी रास्तों में 8 से 10 किमी तक श्रद्धालुओं का रेला है। स्नान के लिए सभी 13 अखाड़ों को अलग-अलग 30-40 मिनट का समय दिया गया है। संगम पर दुनियाभर का मीडिया और 50 से ज्यादा देशों के श्रद्धालु मौजूद हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!