बिलासपुरछत्तीसगढ

अपनी पत्नी को बच्चों के सामने हथौड़ी से पीटकर की हत्या

चरित्र संदेह पर की हत्या

बिलासपुर न्यूज़ धमक /// सिविल लाइन थाना क्षेत्र का मामला एक युवक ने बच्चों के सामने ही हथौड़ी से पीट-पीटकर अपनी पत्नी को मार डाला। इसके बाद थाने पहुंच कर सरेंडर कर दिया। आरोपी की पत्नी GST कर्मचारी थी। पति उसके चरित्र पर संदेह करता था। मंझवापारा निवासी अक्षय भार्गव की पत्नी हरी कुमारी (40) GST कार्यालय में पदस्थ थीं। अक्षय अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था। इसके चलते दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह करीब 5 बजे भी हरीकुमारी किचन में थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों में विवाद शुरू हो गया। बात इतनी बढ़ी कि अक्षय ने हथौड़ी से हरीकुमारी के सिर पर एक के बाद एक कई वार कर दिए।हथौड़ी से हुए कई वार के चलते हरीकुमारी लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ी। शोर सुनकर जागे बच्चे यह सब देख कर घबरा गए। इसके बाद अक्षय खुद थाने पहुंच गया। पीछे-पीछे बच्चे और अन्य परिजन भी थाने पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। अक्षय भार्गव कोई काम नहीं करता है। हरीकुमारी से करीब 15 साल पहले शादी हुई थी। उनके दो बच्चे भी हैं, 13 साल का अनीश भार्गव और 12 साल का मनीष भार्गव फिलहाल आरोपी अभी पुलिस की हिरासत में है

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!