छत्तीसगढ

कसडोल से चार कि.मी.दूर,चकरवाय में दो मासूमों की हत्या

कसडोल,न्यूज़ धमाका :-कसडोल से चार कि.मी. दूर ग्राम चकरवाय मे दो मासूम की हत्या का मामला सामने आया है, दोनों की उम्र 7-8वर्ष लगभग है, दोनों ग्राम चकरवाय के प्राथमिक विद्यालय के कक्षा दूसरी के छात्र थे ,जिसमें एक लडके का नाम लवेन्द्र पिता जनक तथा दूसरे लडके का नाम शौर्य पिता उमेन्द्र चेलक है , रविवार को सुबह 10बजे दोनों बच्चे अपने घर के पास ही खेलते हुए देखे गये थे,

उसके पश्चात दोनों बच्चे शाम होने के बाद भी अपने घर नहीं पहुंचे तो परिजन और समस्त ग्राम वासी इन दोनो को तलाश मे लग गये तथा कसडोल थाने मे प्राथमिक सूचना रिपोर्ट दर्ज कराया गया ।लगभग 48 घंटे तलाशी के बाद इन दोनों बच्चों की लाश ग्राम चकरवाय से 1किलोमीटर दूर खेत मे मिला ,इस घटना से ग्राम चकरवाय मे शोक ब्याप्त है, तथा परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है ,महज 7-8 वर्ष के बच्चों किसी से दुश्मनी हो ऐसा तो नहीं लग रहा है फोरेंसिक टीम घटना स्थल पर पहुंच गई है ,तथा जांच मे जूट गयी है

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!