छतीसगढ़रायपुर

एमपी के सीएम पहुंचे छत्तीसगढ़ : राज्योत्सव में होंगे चीफ गेस्ट, बोले- दोनो राज्य अब भी सगे भाई की तरह

रायपुर न्यूज धमाका – मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रायपुर पहुंच गए हैं। वे यहां राज्योत्सव के उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। इससे पहले वे पुरानी बस्ती में यादव समाज के दीपावली मिलन समारोह में शामिल होने पहुंच गए हैं। 

सीएम डॉ. मोहन यादव ने राजधानी रायपुर में मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश अब भी सगे भाई की तरह हैं। छत्तीसगढ़ आकर अपने आप को धन्य मानता हूं। उन्होंने कहा कि, बीच में पांच साल के लिए कांग्रेस की सरकार आ गई थी तो विकास में अवरोध हुआ था, लेकिन अब सारे अवरोध दूर हो गए हैं। श्री यादव ने कहा कि, सभी सेक्टर में हमारी सरकार काम कर रही है। मैं और भी छत्तीसगढ़ आऊंगा, बहुत सारे ऐसे विषय हैं जो कॉमन हैं। 

हाथियों पर सीएम आर वनमंत्री से करेंगे बात

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री यादव ने कहा कि, फॉरेस्ट के टूरिज्म को लेकर भी बहुत सारे काम हैं। रिजर्व फॉरेस्ट में भी बहुत सारा काम है। हाथियों के मामले पर CM डॉ. मोहन यादव ने कहा कि, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में हाथियों ने बसेरा कर लिया है। हाथियों के जीवन में भी अमन चैन रहे, जन- जीवन में कोई परेशान न हो इसके लिए मुख्यमंत्री और वन मंत्री से बात करके रास्ता निकालेंगे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!