कोंडागांवछत्तीसगढ

दूरस्थ ग्राम पंचायत होनावंडी के छात्र छात्राओं के लिये जिला प्रशासन के सहयोग से किया गया मोटिवेशन शिविर

कोंडागांव न्यूज़ छात्रों को भविष्य में उचित कैरियर के चुनाव एवं मार्गदर्शन के उद्देश्य से कोण्डागांव जिला प्रशासन की पहल पर विकासखंड विश्रामपुरी की ग्राम पंचायत होनावंडी के डीएव्ही हायर सेकेंडरी स्कूल मे कैरिअर मार्ग दर्शन शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय होनावंडी के छात्र-छात्राओं ने भी भाग लिया।

बच्चों में कोरोना इफेक्ट कम करने का प्रयास

इस दौरान विद्यालय की प्राचार्य पद्मा राव ने कहा कि कोरोना के कारण स्कूल बंद होने से स्कूली बच्चों पर मनोवैज्ञानिक रूप से दबाव बढ़ा है। जिससे बच्चांे के आत्मविश्वास में कमी, अवसाद में बढोत्तरी एवं कैरियर के प्रति उदासीनता में वृद्धि हुई है। जिसे देखते हुए उनका मार्गदर्शन किया जाना आवश्यक हो गया था। जिसे देखते हुए विद्यालय में कॅरियर मार्गदर्शन एवं मोटिवेशन शिविर आयोजित किया गया।

एक्टिव रिकाॅल व स्पेस रिपिटेशन तकनीक समझायी डाॅ नीता मिश्रा ने

इस कार्यक्रम में बतौर मोटिवेशनल स्पीकर प्रभारी जिला पशु चिकित्सालय डॉ नीता मिश्रा ने विद्यार्थियों से अपने अनुभवों को साझा किया। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने रूचि के अनुसार रोजगार के चुनाव, दैनिक दिनचर्या की आवश्यकता, स्वच्छता की आवश्यकता एवं 10वीं के बाद विषय के चुनाव के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को 10वीं के बाद लिये जाने वाले विषयों के साथ भविष्य में अपनाये जा सकने वाले रोजगार की जानकारी देते हुए उनके लिये आवश्यक परीक्षाओं एवं विषयों की जानकारी दी। इसके अतिरिक्त उन्होंने सफलता के विभिन्न नियमों को बताते हुये एक्टीव रिकाॅल तकनीक एवं स्पेस रिपिटेशन तकनीक के संबंध में भी बताया।
इसके साथ ही विद्यालय के व्याख्याता शैलेन्द्र सोनी ने बच्चों को कहा कि अंग्रेजी को विषय न समझकर केवल संपर्क करने का माध्यम समझना चाहिए। ताकि बच्चे अंग्रेजी न केवल लिखना सीखे अपितु सुनने बोलने पढ़ने लिखने में भी पारंगत बन सके।आयोजन में सामिल हुये ये – इस कार्यक्रम में प्रभारी बीआरसी विश्रामपुरी केवल सिंह पोया, प्रेम लाल साहू, आश्रिता दास, चम्पा खटारिया, राजेन्द्र कुमार साहू, सतुलाल मरकाम, बिंदा सेन, उमेंश कुमार नाग, कडराम कोर्राम सहित समस्त शिक्षकगण, डीएव्ही स्कूल व शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय होनावंडी के छात्र-छात्रायें एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!