छतीसगढ़रायपुर

कुत्ता खरीदने मां ने नहीं दिए पैसे, बेटे ने हथौड़ी से की हत्या, पत्नी को भी मारा

रायपुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सनकी बेटे ने मां और पत्नी पर हथौड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी बेटे ने कुत्ता खरीदने के लिए मां से पैसे की मांग की थी। पैसा नहीं मिलने पर मां और पत्नी के उपर हथौड़ी से हमला कर दिया। इस घटना में मां की मौत हो गई। वहीं, पत्नी गंभीर रूप से घायल है, जिसका उपचार अस्पताल में जारी है।

दरअसल, आरोपी बेटे का नाम प्रदीप देवांगन पिता जगन्नाथ देवांगन 45 वर्ष है। घटना उरला थाना क्षेत्र की है। प्रदीप ई रिक्शा चलाने का काम करता था और सनकी प्रवृति का है। आरोपी ने कुत्ता खरीदने के लिए अपनी मां से दो सौ रूपए मांग की थी। रुपये नहीं देने पर विवाद हुआ और देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी ने हथौड़ी से अपनी मां पर हमला कर दिया।

बीच बचाव करने आई पत्नी पर भी हथौड़ी से वार किया। आरोपी के 15 वर्षीय बच्चे ने पिता के हाथ से हथौड़ी छुड़ाकर पड़ोसियों को घटना की जानकारी दी। पड़ोसियों के आते ही आरोपी मौके से फरार हो गया।

आसपास के लोगों ने आरोपी की मां और पत्नी को खून से लथपथ हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उपचार के दौरान गणेशी देवांगन 70 वर्ष की मौत हो गई। वहीं, घायल रामेश्वरी देवांगन 35 वर्ष का उपचार जारी है। पुलिस फरार आरोपी प्रदीप देवांगन की तलाश कर रही है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!