छतीसगढ़रायपुर

रायपुर में भू-माफियाओं की सबसे ज्‍यादा शिकायतें: सीएम ने जताई नाराजगी, कलेक्‍टर और एसपी को दिया यह निर्देश

Raipur News: रायपुर में भू-माफियाओं की सबसे ज्‍यादा शिकायतें: सीएम ने जताई नाराजगी, कलेक्‍टर और एसपी को दिया यह निर्देश

रायपुर न्यूज़ धमाका – रायपुर में भू-माफियाओं के खेल की खबर सरकार तक पहुंच गई है। न्‍यू सर्किट हाउस में चल रहे कलेक्‍टर्स-एसपी कांफ्रेंस के दौरान यह मुद्दा भी उठा। राजधानी रायपुर में भू-माफियों के सरकारी से लेकर निजी जमीन तक पर कब्‍जा करने की शिकायतों पर सीएम ने नाराजगी जाहिर की। राजस्‍व मामलों की समीक्षा के दौरान मुख्‍यमंत्री ने रायपुर के साथ ही बाकी जिलों में भी भूमाफियों पर सख्‍ती से कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

बताया जा रहा है कि प्रदेश में सत्‍ता परिवर्तन प्रदेशभर में जमीनों पर अतिक्रमण की लगातार शिकायतें आ रही हैं। इसमें राजस्‍व और पंजीयन विभाग के अफसरों की भी मिलीभगत की खबरें हैं। भूमाफियाओं को लेकर सबसे ज्‍यादा शिकायतें राजधानी रायपुर में है। सीएम विष्‍णुदेव ने जमीनों पर कब्‍जा की शिकायतों पर नाराजगी जाहिर करते हुए कलेक्‍टर और एसपी को संयुक्‍त टीम बनाकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। इसी राजस्‍व विभाग मॉनिटरिंग भी करेगा। बता दें कि लोकसभा चुनाव के बाद नगर निगम और जिला प्रशासन की तरफ से रायपुर के कई क्षेत्रों में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई भी की गई है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!