दिल्लीदेश

दिल्ली : कर्फ्यू के दौरान आए 22 हजार से ज्यादा मामले, 17 मरीजों की मौत ने बढ़ाई चिंता

दिल्ली न्यूज़ धमाका /// कोरोना के मामलों बीते एक सप्ताह से लगातार बढ़ रहे हैं। रविवार को वीकेंड कर्फ्यू के दौरान 22 हजार से ज्यादा मामले बीते 24 घंटे में दर्ज किए गए हैं। जिसमें से 17 मरीजों की मौत हो चुकी है। कोरोना संक्रमण दर 23.53 फीसदी पहुंच गई है। जो करीब 8 महीने में सबसे ज्यादा संक्रमण दर है।

पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 22,751 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 17 लोगों की मौत हो गई है। एक दिन में 17 लोगों की मौत ने केजरीवाल सरकार की चिंता को बढ़ा दिया है। सीएम केजरीवाल ने कहा है कि अभी लॉकडाउन की कोई प्लानिंग नहीं है, लेकिन इस तरह से बढ़ने वाले मामलों ने संकेत दे दिए हैं। बढ़ते संक्रमण के बीच राहत की बात यह है कि एक दिन में 10 हजार 179 मरीज संक्रमण से ठीक हो चुके हैं।

बीते शनिवार को 20,181 कोरोना वायरस के नए मामले दर्ज हुए थे। जबकि 7 लोगों की जान चली गई थी। लेकिन कल के मुकाबले आज 10 और मरीजों की संक्रमण से मौत हुई है। राजधानी में अभी संक्रमण के 60,733 एक्टिव केस हैं। वहीं आज पॉजिटिविटी रेट 23.53 फीसदी पहुंच गया है। अब तक कुल 14,63,837 मरीजों को छुट्टी मिल चुकी हैं।

1. दिल्ली में सक्रिय मामले- 60,733

2. कुल ठीक हुए मरीजों की संख्या- 14,63,837

3. 9 जनवरी रविवार को पॉजिटिविटी रेट- 23.53%

पहले दिन में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अभी कोई लॉकडाउन नहीं होगा। लेकिन लोगों को प्रोटोकॉल का पालन करना होगा। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर फेस मास्क पहनें और सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा पालन करें।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!