छतीसगढ़बलौदाबाजार

तीन महीने से जेल में हैं विधायक देवेंद्र यादव, 11 नवंबर तक फिर बढ़ी न्यायिक रिमांड

बलौदाबाजार न्यूज धमाका – विधायक देवेंद्र यादव की मुश्किलें कम ही नहीं हो रही. बलौदाबाजार हिंसा मामले में जेल में बंद विधायक देवेंद्र यादव आज वीडियो कांफ्रेंस के जरिए न्यायालय में पेश हुए. पुलिस ने जांच की बात अभी बाकी कहते हुए पुनः समय मांगा. इस पर न्यायालय ने विधायक देवेंद्र की न्यायिक हिरासत की अवधि 11 नवंबर तक फिर बढ़ाई. बलौदाबाजार हिंसा मामले में विधायक देवेंद्र यादव 17 अगस्त से रायपुर के जेल में बंद हैं. अब अगली सुनवाई 11 नवंबर को होगी.

बता दें कि गुरु बाबा घासीदास की तपोभूमि गिरौदपुरी में सतनाम समाज के आस्था के केंद्र अमर गुफा में स्थित महकोनी मंदिर परिसर में आसामाजिक तत्वों ने जमकर तांडव मचाया था. जैतखाम में तोड़फोड़ की घटना से आक्रोशित समाज के लोगों ने सीबीआई जांच की मांग की थी. इस मामले में पुलिस ने संदिग्ध आरोपियों को हिरासत में लिया था. वहीं राज्य सरकार ने पहले ही जैतखंभ तोड़फोड़ की घटना की न्यायिक जांच के आदेश दे दिए थे. इस घटना को लेकर बलौदाबाजार में हिंसक प्रदर्शन हुआ था. इस मामले में विधायक देवेंद्र यादव समेत सैकड़ों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. विधायक देवेंद्र यादव करीब तीन माह से जेल में हैं.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!