
नारायणपुर न्यूज़ धमाका /// विधायक चंदन कश्यप ने पुलिया निर्माण कार्य का निरीक्षण एवं अवलोकन किया ग्रामीणों के शिकायत पर विधायक चंदन कश्यप ने तत्काल जोड़ेंगा पहुंच कर पुलिया निर्माण का निरीक्षण कर जायजा लिया और ठेकेदार और संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाते हुए गुणवत्तापूर्ण निर्माण करने को निर्देशित किया साथ ही काम मे बाहरी लोगों को ना रखकर स्थानीय लोगों को रखने को कहा ताकि गाँव के लोगों को रोजगार भी मिले । ग्रामीणों की शिकायत थी कि पुलिया निर्माण मे धांधली हो रहा हैं, गिट्टी, रेत ज्यादा और सीमेंट कम डाला जा रहा है ।विधायक ने संज्ञान लेते हुए पुलिया निर्माण का अवलोकन किया इस दौरान ग्रामीणों ने ठेकेदार के प्रति बहुत ही ज्यादा तीखी प्रतिक्रिया दी साथ ही महिला ग्राम संघठन के महिलाओं के मांग पर भवन निर्माण के लिए डेढ़ लाख और माता गुड़ी निर्माण के लिए 5 लाख देने की घोषणा किया ।

