पुर्णिया

मिस्त्री प्यार करने के लिए 2 घंटे के लिए काट देता था गाँव की बिजली

पुर्णिया न्यूज़ धमाका ///गनेशपुर डहरिया आदिवासी टोला के लोग लगातार बिजली के आँख मिचौली से परेशान थे। भीषण गर्मी में लोग इसको लेकर सरकार को कोस रहे थे। हर 2 3 दिन में गाँव की बिजली 2 3 घंटे के लिए गायब हो जाया करती थी, जबकि इसके आसपास के गाँव मे बिजली रहती थी। वहीं बिजली कटने की वजह जब लोगो को पता चला तो सभी हैरान रह गएपरोरा गाँव का रहने वाला बिजली मिस्त्री सुरेंद्र राय का प्रेम प्रसंग आदिवासी जमाई टोला के आदिवासी युवती से था। बिजली मिस्त्री को जब भी युवती से प्यार करने का मन होता था वह गाँव का बिजली काटकर अंधेरे का फायदा उठाकर दोनो रंगरेलिया मनाते थे। इस बात की भनक युवती के पड़ोसी को लग गई। फिर जैसे ही गाँव की बिजली कटी लोगो को पता चल गया कि फिर दोनों मिलने वाले है। जिसके बाद गाँव वालों ने दोनों को रंगे हाथ पकड़ने की योजना बनाई।इधर बिजली कटने पर युवती भी अपने आशिक का सिग्नल मिलते ही तैयार थी। जैसे ही बिजली मिस्त्री युवती के घर मे घुसा ग्रामीणों ने रंगे हाथ दोनो को पकड़ लिया इधर इस घटना को लेकर थाना में किसी ने कोई आवेदन नहीं दिया है। वहीं अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए बिजली मिस्त्री की यह हरकत से लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे है।

जिसके बाद ग्रामीणों ने दोनों का सर मुड़वाकर और जूता चप्पल का माला पहनाकर गाँव मे घुमाया गया। ग्रामीणों का कहना था कि घुमाने का उद्देश्य यह था कि इसके बाद कोई गाँव मे इस तरह की गलती न करे।बाद में गाँव के मरर राम मुर्मू के निर्देश पर दोनों की आदिवासी रीतिरिवाज से शादी कर दी गई। शादी करवाने के बाद युवती को टेंपो में बैठाकर प्रेमी बिजली मिस्त्री सुरेंद्र राय के घर परोरा भेज दिया गया। इधर दूसरी लड़की के घर पहुँचने पर बिजली मिस्त्री के घर अलग से बबाल खड़ा हो गया, क्योंकि बिजली मिस्त्री सुरेंद्र राय पहले से शादी शुदा था

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!