छतीसगढ़बीजापुर

बीजापुर में एमपी और तेलंगाना की शराब : दो लोगों के पास 11 लाख की शराब जप्त

Both the accused arrested by police with illegal liquor

बीजापुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में पुलिस ने अंतर्राज्यीय शराब का भंडाफोड़ किया है। जहां दो आरोपी मध्यप्रदेश और तेलंगाना से शराब लाकर खपा रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से 11 लाख की अंग्रेजी शराब जब्त की है। 

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि, इलाके में दूसरे राज्य की शराब खपाई जा रही है। जिसके बाद पुलिस ने दबिश देकर 207 पेटी, 1789.440 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की है। जिसकी अनुमानित कीमत 11 लाख से अधिक बताई जा रही है। इसके साथ ही पुलिस ने दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। 

छापा मारकर 11 लाख की शराब की जब्त 

इस पूरे मामले को लेकर आवापल्ली एसडीओपी तिलेश्वर यादव ने कहा कि, एक दिन पहले बासागुड़ा में किराना दुकान संचालक पर छापा मारा गया। जहां आरोपी तिरुपति जंगम की निशान देही पर एसपी जितेंद्र यादव के नेतृत्व में स्कूल पारा में आयतू काराम के घर में छापा मार कर तेलंगाना, मध्यप्रदेश की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की गई है। जिसकी कीमत 11 लाख से अधिक आंकी गई है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!