उत्तर प्रदेश

जानिए कहां से चुनाव लड़ेंगे योगी ; भाजपा ने जारी की 107 उम्मीदवारों की लिस्ट

भाजपा के मुखिया सीएम योगी आदित्यनाथ अयोध्या और मथुरा से नहीं बल्कि गोरखपुर शहर विधानसभा से लड़ेंगे चुनाव। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को इस विधानसभा का बनाया गया उम्मीदवार। Nitin SharmaCreated On:  15 Jan 2022 1:34 PMLast Updated On:  15 Jan 2022 1:52 PM 3 उत्तर प्रदेश में सपा, बसपा और कांग्रेस के बाद भाजपा ने भी अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी (Bjp Candidates List) कर दी है। इस सूची में पहले और दूसरे चरण में चुनावी मैदान में उतरने वाले 107 उम्मीदवारों के नाम शामिल है। वहीं पिछले काफी समय से सीएम के विधानसभा से चुनाव लड़ने की चर्चाओं पर भी विराम लग गया है। भाजपा द्वारा जारी उम्मीदवारों की पहली सूची में ज्यादातर सीटों पर वही नेता एक बार फिर से मैदान में उतरेंगे। जिन्होंने 2017 में भाजपा को जीत दिलाई थी। गोरखपुर से ही चुनाव लड़ेगे सीएम योगी पिछले कुछ समय से सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के मथुरा और अयोध्या से चुनावी मैदान में उतरने के कयास लगाये जा रहे थे, लेकिन पार्टी ने सीएम का टिकट गौरखपुर विधानसभा से फाइनल किया है। वहीं डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य सिराथू से चुनावी मैदान में उतरेंगे।

https://www.haribhoomi.com/local/uttar-pradesh/up-assembly-election-2022-bjp-candidate-full-list-uttar-pradesh-cm-yogi-keshav-prasad-maurya-fight-from-gorakhpur-and-sirathu-409496

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!