राजनांदगांवछत्तीसगढ

कवर्धा विवाद : विश्व हिंदू परिषद, धर्म जागरण मंच और बजरंग दल ने शहर के महावीर चौक पर धरना प्रदर्शन किया

राजनांदगांव न्यूज़ धमाका ///  कवर्धा हिंसा में एकतरफा कार्रवाई के विरोध में विश्व हिंदू परिषद, धर्म जागरण मंच और बजरंग दल ने शहर के महावीर चौक पर धरना प्रदर्शन किया। हिंदू संगठन को आक्रोश रैली की अनुमति नहीं दी गई, बावजूद धरना प्रदर्शन के बाद संगठन के युवाओं ने पुलिस का घेरा तोड़कर आक्रोश रैली निकाली। जिसे रोकने पुलिस ने महावीर चौक से मानव मंदिर चौक रोड, जूनी हटरी, सिनेमा लाइन रोड, मानव मंदिर चौक और गुरुनानक चौक रोड में बेरिकेट्स लगाए। हिंदू संगठन के युवाओं ने तुमड़ीबोड़ पुलिस चौकी प्रभारी रितेश मिश्रा पर गाली-गलौज करने का आरोप तक लगाया। इसके चलते माहौल गरमा भी गया था।कलेक्टोरेट जाने से पहले संगठन के युवाओं को रोकने के लिए गुरु नानक चौक पर पुलिस व फोर्स के जवान भी तैनात किए गए। ताकि रैली को रोका जा सके

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!