कोंडागांवक्राइमब्रेकिंग न्यूज़

कलयुगी मां ने अपने जीवित पुत्र को लोकलॉज के भय से फेंक दिया तालाब में, मासूम की मौत, आरोपी प्रेमी प्रेमिका हुये गिरफ्तार

कोण्डागांव जिले की तहसील विश्रामपुरी से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जिसमें एक प्रेमी जोडे ने अपने नाजायज संम्बंधों को समाज की नजरों से छिपाने के लिये अपने ही जीवित षिषु को तालाब में डुबो कर हत्या कर दी।
ये है मामला – कोण्डागांव के जिले के पुलिस थाना विश्रामुपरी के हल्बापारा के तालाब में प्रसव उपरांत जीवित अवस्था में नवजात षिषु का षव बरामद किया गया था। पुलिस मर्ग कायम करके विवेचना में जुटी थी। पहली नजर में यह मामला साक्ष्य छुपाने की नियत से हत्या करने के संकेत मिले। हल्बापारा विश्रामपुरी तालाब पानी में ले जाकर फेेकने से नवजात बालक षिषु की मृत्यु हो गयी है।
पुलिस जांच के दौरान हुआ खुलासा – जांच के दौरान विश्रामपुरी पुलिस मर्ग सदर कायम कर अज्ञात अरोपी के खिलाफ अपराध धारा 315 भादवि कायम कर विवेचना के दौरान यह खुलासा सामने आया। आरोपिया कुमारी मनेष्वरी यादव पिता स्व कवल यादव उम्र 23 वर्ष एवं उसके प्रेमी अजयदास मानिकपुरी पिता पुरनदास उम्र 30 वर्ष निवासी हल्बापारा विश्रामपुरी के खिलाफ अपराध साक्ष्य एक्ट्ठा कर धारा 201, 34 भादवि जोडकर आज गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेएमएफसी न्यायालय केषकाल में पेष किया गया।
टीम में सामिल रहे ये – सम्पूर्ण कार्यवाही मे पुलिस अधीक्षक सिद्वार्थ तिवारी के निर्देषन में एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी भूपत सिंह धनेश्री के पर्यवेक्षण में निरीक्षक रविषंकर ध्रुव थाना प्रभारी विश्रामपुरी, सउनि. भोजराज भास्कर, नरेष कुमार साहू, प्रआर. 41 आरक्षक 480, 724, 180, महिला आर. 436 की अहम् भूमिका रही।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!