राष्ट्रीय न्यूज धमाका।मनोरंजन

क्या शादी की तैयारी कर रही हैं श्रद्धा कपूर, सोशल मीडिया पर वायरल फोटो का क्या है मतलब

श्रद्धा कपूर की जो फोटो सामने आई है, उसमें उन्होंने लाल रंग का लंहगा पहन रखा है, जिसमें सिल्वर वर्क किया गया है

शादी के जोड़े में श्रद्धा बहुत खुबसूरत दिख –एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर बॉलीवुड की सबसे चहेती अभिनेत्रियों में से एक हैं। सोशल मीडिया पर उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। देश ही नहीं विदेश में श्रद्धा के चाहने वालों की कोई कमी नहीं है। प्रियंका चोपड़ा के बाद श्रद्धा बॉलीवुड की सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली अभिनेत्री हैं। श्रद्धा के पिता शक्ति कपूर भले ही बॉलावुड इंडस्ट्री का बड़ा नाम रहे हों पर श्रद्धा ने अपना रास्ता खुद तय किया है और आशिकी 2 से शुरुआत करने वाली श्रद्धा ने हैदर जैसी फिल्मों में भी काम किया है। हाल ही में उनकी शादी की अपवाह उड़ी थी, लेकिन यह खबर गलत है। हालांकि शादी के जोड़े में श्रद्धा बहुत खुबसूरत दिख रही हैं।

श्रद्धा की कुछ फोटो सामने आई –श्रद्धा की शादी की खबरों ने सोशल मीडिया पर खूब सनसनी बटोरी थी, लेकिन उन्हें गलत करार दिया गया। दरअसल श्रद्धा की कुछ फोटो सामने आई हैं, जिनमें वो शादी के लिबास में नजर आ रही हैं। इन्हीं फोटो के सामने आने के बाद ही उनकी शादी की अफवाह उड़ी थी। यह खबर सामने आने के बाद उनके दीवानों का दिल टूट गया था, लेकिन इन खबरों के झूठा साबित होने के बाद सभी ने राहत की सांस ली है।

शादी के जोड़े में खूबसूरत दिखीं श्रद्धा

श्रद्धा शादी के जोड़े में बेहद खूबसूरत नजर आईं और इन फोटोज को देख हर कोई एक बार फिर उनकी खूबसूरती का कायल हो गया। उन्होंने लाल रंग का लंहगा पहन रखा था, जिसमें सिल्वर वर्क किया गया था। इसके साथ ही उन्होंने माथे पर बिंदिया और गले में भी भरपूर गहने पहन रखे थे। उनका शादी का गाउन फुल स्लीव था और उनके हाथ कलाई तक ढंके हुए थे। हालांकि उन्होंने हाथ में कोई गहना नहीं पहन रखा था। शादी का यह जोड़ा श्रद्धा के ऊपर खूब जंच रहा था।

रनबीर कपूर के साथ आएंगी नजर

श्रद्धा कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही रनबीर कपूर के साथ लव रंजन की फिल्म में दिखाई देंगी। हालांकि अभी तक इस फिल्म का नाम नहीं तय हुआ है। इसके बाद वो विशाल फुरिया की फिल्म में रूप बदलने वाली नागिन की भूमिका निभाएंगी। इस फिल्म के बारे में भी अभी तक ज्यादा जानकारी नहीं मिली है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!