अन्तर्राष्ट्रीय न्यूज धमाकाखेलछत्तीसगढ

भारतीय स्टार युवा बैडमिंटन 16 वर्षीय खिलाड़ी तस्नीम मीर, ईरान फज्र इंटरनेशनल चैलेंज के खिताबी मुकाबले अपना नाम किया दर्ज

खेल न्यूज़धमाका। भारतीय स्टार युवा बैडमिंटन खिलाड़ी तस्नीम मीर ईरान फज्र इंटरनेशनल चैलेंज के खिताबी मुकाबले पर अपना कब्जा जमा लिया है। गुजरात की 16 वर्षीय इस खिलाड़ी ने दूसरी वरीय सुसांतो को 51 मिनट में 21-11, 11-21, 21-7 से हरा दिया। इससे पहले तस्नीम ने ईरान की नाजनीन जमानी, अर्मेनिया की लिलिट पोघोस्यान, फातेमा बाबाई, भारत की समायरा पंवार को करारी मात दी थी। विश्व नंबर वन जूनियर शटलर खिलाड़ी ने शुक्रवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए इंडोनेशिया की युलिया योसेफिन सुसांतो को खिताबी मैच में तीन गेम में मात देकर महिला एकल का खिताब जीता। सेमीफाइनल में तस्नीम ने शीर्ष वरीय और दुनिया की 71वें नंबर की खिलाड़ी मार्टिन रेपिस्का को हराया। अंडर-19 एकल में वर्ल्ड की नंबर एक खिलाड़ी बनने वाली पहली भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी तस्नीम की सीनियर विश्व रैंकिंग अब 404 हो गई है।

https://www.haribhoomi.com/sports/other-sports/iran-fajr-international-challenge-tasnim-mir-won-the-women-singles-trophy-defeating-yulia-indonesia-in-final-413590

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!