दुर्गछत्तीसगढभिलाई

नेशनल हाईवे में चार युवकों ने धारदार हथियार लेकर एक स्कूटर सवार से की लूटपाट,आरोपी गिरफ्तार  

दुर्ग,न्यूज़ धमाका:- दुर्ग जिले के भिलाई शहर के ग्राम सुपेला टीआई दुर्गेश शर्मा ने बताया कि लक्ष्मी नगर निवासी कलीम खान ने उसके साथ लूट होने की शिकायत दर्ज कराई थी। उसके मुताबिक 23 अक्टूबर को वह अपने दोस्त सलमान खान के साथ भिलाई-3 से स्कूटर से सुपेला अपने घर आ रहा था।

पुरानी भिलाई के बीच नेशनल हाईवे में चार युवकों ने धारदार हथियार लेकर एक स्कूटर सवार से लूटपाट की थी। सुपेला पुलिस ने इस घटना के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अभी तीन आरोपी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

रात पौने 9 बजे वह जैसे ही सुपेला थाने के पास पहुंचा था कि हाईवे पर कुछ लड़कों ने उन्हें रोक लिया। इसमें एक आरोपी आशीष यादव और तीन अन्य उसके साथी थे। उनके हाथ में धारदार हथियार तलवार और चाकू था। उन्होंने कलीम और सलमान को रोका। इसके बाद गाली गलौच करते हुए जबरदस्ती उसकी जेब से 25 हजार रुपए लूट लिया। इसके बाद चारों आरोपी वहां से भाग गए।

टीआई दुर्गेश शर्मा ने बताया कि उन्हें बुधवार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी आशीष यादव साक्षरता चौक कैंप- 2 में देखा गया है। तुरंत पुलिस की एक टीम बनाई गई और वहां भेजा गया। सुपेला पुलिस ने मौके पर घेराबंदी करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी सन्नी बघेल उर्फ गोलू, राहुल और छत्रपाल साहू के साथ मिलकर घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी के पास से लूट की रकम जब्त कर लिया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!