कोंडागांवछत्तीसगढ

कोंडागांव : बस्तर फाइटर्स में नौकरी के नाम पर ठगी, पुलिस की गिरफ्त में महिला समेत दो झांसेबाज

कोंडागांव न्यूज़ धमाका /// जिले में बस्तर फाइटर्स के रूप में सरकारी नियुक्ति दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाली एक महिला और एक पुरूष को कोंडागांव पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने पीड़ितों से 1-1 लाख रूपए की डिमांड की थी, लेकिन बेनकाब होने तक वे मात्र 95 हजार रूपए ही ले पाए थे। गौरतलब है कि इन बस्तर रेंज में बस्तर फाइटर्स की भर्ती की जा रही है। ऐसे में बहुत बेरोजगार भर्ती की आस में कोशिश कर रहे हैं।

इसी माहौल का फायदा उठाते हुए आरोपी महिला और पुरुष ने बेरोजगारों को ठगी की है। हालांकि रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बस्तर पुलिस ने लोगों से अपील की है कि इस तरह किसी के झांसे में न आएं। बल्कि किसी के द्वारा इस तरह के प्रलोभन दिए जाने पर नजदीकी थाने में या पुलिस कंट्रोल रूम में इसकी सूचना दें। यदि थाने और पुलिस कंट्रोल रूम तक सूचना पहुंचाने की स्थिति में नहीं हैं, तो जहां हैं, वही से मोबाइल नंबर 74709-56665 पर फोन, मैसेज या व्हाट्असप करके इसकी सूचना दें।

ALSO READ : सुकमा : आधी रात घनघोर जंगल में सड़क किनारे रोती खड़ी थी बच्ची , फिर घर कैसे पहुंची बच्ची

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!