बलरामपुरछत्तीसगढ

सांसद रामविचार नेताम: डीएमएफ की मीटिंग में नाराज सांसद ने छोड़ी बैठक, कहा- हम कोई पुतला नहीं, कि बैठे सर हिलाएं

बलरामपुर न्यूज़ धमाका /// ज़िला मुख्यालय में आयोजित डीएमएफ की बैठक के बीच में राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम भड़क गए। नेताम जब नाराज हुए तब केंद्रीय राज्यमंत्री श्रीमती रेणुका सिंह, क्षेत्रीय विधायक बृहस्पति सिंह और चिंतामणि महाराज भी बैठक में मौजूद थे। बुरी तरह बिफरे सांसद नेताम बैठक छोड़कर ही चले गए।

बताया जा रहा है कि बैठक में सांसद नेताम ने स्वीकृत कार्यों की मंशा को लेकर भी प्रश्न खड़ा किया, डीएमएफ की इस बैठक को इस बार स्थगित रखने और अगली बार रखने के लिए सांसद नेताम की ओर से डीएमएफ अध्यक्ष कलेक्टर को फ़ोन गया, लेकिन बैठक में उपस्थित शेष सदस्यों ने असहमति जताई जिसके बाद बैठक चलती रही और क़रीब साढ़े नौ बजे समाप्त हो गई। बैठक में स्वीकृत कार्यों का अनुमोदन होना था।

खबर है कि, सांसद नेताम ने डीएमएफ में स्वीकृत कार्यों का प्रस्ताव कब लिया गया? इस पर सवाल पूछा और तब वे नाराज़ हो गए जबकि उन्होंने यह पाया डीएमएफ मद के प्रस्ताव लिए जा रहे हैं इसे लेकर उन्हें कोई सूचना ही नहीं दी गई थी।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!