मैनपुरगरियाबंद

अमात्य गोड़ समाज की वार्षिक सम्मेलन में समाज प्रमुखों ने एक स्वर में समाज के उत्थान पर गहन विचार

मैनपुर,न्यूज़ धमाका :-तहसील मुख्यालय मैनपुर से छह किमी दूर ग्राम कोदोभाठ में शनिवार को अखिल भारतीय अमात्य गोड़ समाज भाठीगढ़ राज की वार्षिक बैठक हुई। वार्षिक सम्मेलन में समाज प्रमुखों ने एक स्वर में समाज के उत्थान पर गहन विचार कर सभी को संगठित होकर न्यायसंगत एक राय में चलने की बात कही। साथ ही समाज की नियमावली पर चर्चा की गई।

बैठक में सभापति पवन कुमार दीवान, उपसभापति धनसाय नागेश, राज अध्यक्ष अमृतलाल नागेश, सरंक्षक कन्हैया लाल ठाकुर, संयोजक हेमसिह नेगी, उपाध्यक्ष सदाराम धुर्वा, सलाहकार सुकराम साय धुर्वा, महासचिव प्रेमसाय जगत, सचिव धनसाय नागेश, सहसचिव रामेश्वर कपिल, महिला प्रकोष्ठ से अध्यक्ष राधाबाई ठाकुर, उपाध्यक्ष मेहतरीन बाई सहित 12 सर्कल के 50 गांव से स्वजातीय बंधुओं ने शामिल होकर सामाजिक गतिविधियों पर हिस्सा लिया।

बैठक में समाज की नियमावली पर चर्चा करते हुए सामाजिक नियमावली के आधार पर सभी को चलते हुए वर्तमान परिवेश के आधार पर सामाजिक अनुच्छेद में जोड़ने और संशोधन पर भी सामाजिक मुखियाओं द्वारा कहीं गई। अभी केंद्रीय समिति का पंचवर्षीय वार्षिक बैठक आयोजित होगी उसमें सामाजिक नियमावली अनुच्छेद पर जोड़ना हटाना व संशोधन समाज द्वारा किया जाएगा।

बैठक में भाठीगढ़ राज का वार्षिक आय व्यय की जानकारी महासचिव प्रेम साय जगत ने दी। इसके बाद नए पदाधिकारियों का मनोनयन भी किया गया। जिसमें अध्यक्ष गुजरात कमलेश, उपाध्यक्ष गौकरण धुर्वा, संयोजक केजुराम नागेश, संरक्षक अमृतलाल नागेश, कोषाध्यक्ष पवन सिंह दीवान, महासचिव सुखराम नागेश, सचिव रामेश्वर कपिल, सहसचिव महेन्द्र फरस, सलाहकार बुधराम नेताम, लालसिंह नागेश, महिला प्रकोष्ठ से गीता देवी ठाकुर, प्रियंका कपिल और विद्या नेताम को मनोनीत किया गया बैठक में 12 सर्कल के सर्कल अध्यक्ष सहित सैकड़ों की संख्या में स्वजातीय बंधु शामिल रहे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!