छत्तीसगढकोंडागांव

स्टेट लेवल मुंगेली में बस्तर जोन ने सिलबम और षतरंज में जीते, मार्च पास्ट में प्र्रथम स्थान किया हासिल

सिलंबम में 3 गोल्ड ,6 सिल्वर, 6 ब्राउन एवं शतरंज में 9 ब्राउन मेडल 5 आलओवर चौंपिनशिप और मर्चपास्ट में प्राप्त किया प्रथम स्थान

राज्यस्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन 26 अक्टूबर से 29 अक्टूबर तक मुंगेली में सम्पन्न हुआ। जिसमें छत्तीसगढ़ के पांचों संभग रायपुर बिलासपुर सरगुजा दूर्ग बस्तर से सिलंबम, कैरम, शतरंज, गतका, आर्म रेसलिंग, के प्रतिभागी शामिल हुए। जिसमे बस्तर जोन जिला सुकमा बीजापुर दंतेवाड़ा जगदलपुर कोंडागांव नारायणपुर कांकेर से सिलंबम , और शतरंज के कुल 84 प्रतिभगी शामिल हुए थे।

जीते 3 गोल्ड सहित 29 मेडल – इस प्रतियोगिता में बस्तर जोन के झोली में सिलंबम में 3 गोल्ड ,6 सिल्वर, 6 ब्राउन एवं शतरंज में 9 ब्राउन मेडल 5 आलओवर चौंपिनशिप और मर्चपास्ट में प्रथम स्थान प्राप्त किए है। संयुक्त संचालक समग्र शिक्षा हेमन्त उपाध्याय एवं खेल अधिकारी रविन्द्र पटनायक के मार्गदर्शन में टीम के साथ दल प्रबंधक के रूप में व्यायाम शिक्षक अभय माने, सहायक दल प्रबंधक के रूप में पी टी आई मधुसूदन वर्मा, सिलंबम कोच मैनेजर शिवचरण साहू , हीरा लाल चुरेंद्र, नीरज ठाकुर,श्रीमती स्वर्ण लता ठाकुर,रत्तो कोर्राम, कैरम कोच रमेश सिंह, दिनेश बचवानी शतरंज कोच,राजेश जेना,सीता केवंट, भावेश नाग सम्मिलित हुए।संभाग एवं जिले का नाम रोशन करने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी राजेश मिश्रा , वरिष्ठ खेल अधिकारी सुधराम मरकाम, व्यायम शिक्षक ऋषिदेव सिंह, रामेश्वर राव,बी जॉन ,प्रभाकर सिंह ,दंतेश्वरी नायडू, विकास गुप्ता, गुप्तेश्वर नाग द्वारा विजेता बच्चों एवं उनके प्रशिक्षकों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया गया है। उक्त जानकारी सिलबंम कोच मैनेजर कोण्डागांव के शिक्षक शिवचरण साहू ने दी।।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!