महासमुंदछत्तीसगढ

महासमुंद जिले में हाथियों ने ग्राम बंदोरा में रौंदी दो एकड़ की फसल , किसान परेशान

महासमुंद न्यूज़ धमाका /// अचानक हाथियों की आने से किसान परेशान हैं, क्योंकि क्षेत्र में अब फसल कटाई का काम शुरू हो गया है। इधर ग्रामीणों से मिली सूचना के बाद से आसपास के क्षेत्रों में अलर्ट जारी कर दिया गया है।एक दंतैल हाथी दल समेत ग्राम बंदोरा पहुंच गया यहां धान की फसल को रौंदकर वह जंगल की ओर चला गया। ज्ञात हो कि पिछले दस दिनों से एक भी हाथी क्षेत्र में नहीं था।  बताया जा रहा है कि ये दंतैल बार दल का है, जो बार जंगल में पिछले 10 दिनों से रोहांसी दल के साथ घूम रहा था। इसके दल के दो टस्कर रोहांसी दल के एक दंतैल के साथ धमतरी की ओर आगे बढ़ गया है। हाथी भगाओ फसल बचाओ समिति के राधेलाल सिन्हा ने बताया कि पिछले 10 दिनों से बार दल का दंतैल छतलाडबरा, तालाझर की ओर घूम रहा था। किसानों ने बताया कि दंतैल ने करीब दो एकड़ फसल को बर्बाद कर दिया है। ग्रामीणोंं की मानें तो दंतैल सुबह होते ही जंगल की ओर चला गया है

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!