नई दिल्लीदेश

राज्यों को उनके स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं दी:- गृहमंत्री अमित शाह

नई दिल्ली,न्यूज़ धमाका :- केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने राज्यों को उनके स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं दीं हैं। आज ही के दिन 1 नवंबर हरियाणा, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, आंध्रप्रदेश और केरल की स्थापना हुई थी। अमित शाह ने हरियाणा के स्थापना दिवस पर ट्वीट करते हुए कहा कि बहादुर जवानों, मेहनतकश किसानों और प्रतिभावान खिलाड़ियों की भूमि हरियाणा के स्थापना दिवस पर प्रदेश के सभी भाइयों-बहनों को शुभकामनाएं देता हूं और कामना करता हूँ कि आने वाले समय में प्रदेश विकास व प्रगति के शिखर पर पहुंचेगा।

वहीं मध्यप्रदेश के बारे में लिखा कि संस्कृति, अध्यात्म और प्राकृतिक सौन्दर्य के अद्भुत संगम की भूमि मध्य प्रदेश के स्थापना दिवस पर राज्य के भाइयों-बहनों को शुभकामनाएं देता हूं। मध्य प्रदेश ने विकास और सुशासन को चरितार्थ कर लोक कल्याण के नए माप दंड स्थापित किए हैं, प्रदेश नई ऊंचाइयों को छुए ऐसी कामना करता हूं।

अमित शाह ने छत्तीसगढ़वासियों को शुभकामना देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के भाइयों-बहनों को प्रदेश के स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। समृद्ध संस्कृति व खनिज संपदा से संपन्न छत्तीसगढ़ राज्य की जनता की खुशहाली व प्रदेश की निरंतर प्रगति की कामना करता हूं।

वहीं एक और ट्वीट में शाह ने कहा कि कर्नाटक राज्योत्सव के विशेष अवसर पर कर्नाटक के मेरे भाइयों और बहनों को हार्दिक बधाई। हमें कर्नाटक की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और राष्ट्र की प्रगति में कन्नड़ के योगदान पर गर्व है। मेरी कामना है कि लोग हमेशा खुश और समृद्ध रहें।

इसके अलावा उन्होंने आंध्र प्रदेश को भी बधाई दी और कहा कि आंध्र प्रदेश के स्थापना दिवस के अवसर पर आंध्र प्रदेश के लोगों को हार्दिक बधाई। आंध्र प्रदेश अपनी अद्भुत संस्कृति और महान हृदय वाले लोगों के लिए जाना जाता है। मैं प्रार्थना करता हूं कि आने वाले समय में आंध्र प्रदेश का और विकास होगा।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!