छतीसगढ़जशपुर

हैवान बाप ने 2 साल की बेटी का बेरहमी से किया कत्ल, धारदार हथियार से काट दी गर्दन, जाने पूरा मामला

जशपुर न्यूज धमाका – में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आयी है. यहां एक जल्लाद पिता ने धारदार हथियार से अपनी दो साल की बेटी की बेरहमी से ह्त्या कर दी. वजह सिर्फ इतनी थी कि उसे अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था.

पिता ने की बेटी की ह्त्या

यह पूरा मामला, जशपुर जिले के कांसाबेल थाना क्षेत्र के पुलिस चौकी दोकड़ा अंतर्गत ग्राम बोडाटोंगरी ढोढीबहार का है. यहाँ रहने वाला विमल मिंज गांव के कोसाबाड़ी में चौकीदारी का काम करता है. उसकी एक दो साल की बेटी है. हर रोज की तरह घटना वाले दिन भी वह चौकीदारी का काम करने गया था. काम से घर लौटा तो पत्नी ने उससे खाना खाने के लिए पूछा. विमल ने खाना खाने के लिए मना कर दिया. उसने कहा, तुम लोगों को खाना है तो खाओ.

बेटी की गर्दन पर किया वार

यह कहकर विमल बरामदे में लगे हुए कुर्सी पर बैठ गया. इस दौरान बेटी बरामदे में खेल रही थी और पत्नी गोबर से लिपाई का काम कर रही थी. तभी उसने धारदार हथियार दौली से पत्नी को मारने की कोशिश की. पत्नी अपनी जान बचकर भाग निकली. इस बीच विमल ने अपनी बेटी की गर्दन पर हमला कर दिया. जिसके बाद हथियार आँगन में फेंक वो फरार हो गया. इधर, गर्दन पर चोट लगने से बच्ची लहूलुहान हो गयी.

पत्नी की चरित्र पर था शक

जिसे देख महिला चीख पड़ी. चीख पुकार सुनकर पड़ोसी घटनास्थल पहुंचे और बच्ची को तत्काल इलाज के लिए कुनकुरी के हॉलीक्रॉस अस्पताल ले जाया गया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. वहीँ, मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ शिकायत दर्ज गिरफ्तार कर लिया है. जशपुर एसएसपी शशिमोहन सिंह ने बताया कि आरोपी पिता सनकी व्यक्ति है. उसे अपनी पत्नी की चरित्र पर शक था और इसी वजह से अपनी बेटी की हत्या कर दी. आरोपी की गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!