कोंडागांवछत्तीसगढदेशबस्तरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

राज्यपाल व विधानसभा अध्यक्ष से मिला गुजरात का प्रतिनिधिमंडल

: दोनों राज्यों की संस्कृति, परंपराओं और विकास संबंधित विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई। राज्यपाल को गुजरात आने का दिया न्योता।

Gujarat Delegation: राज्यपाल व विधानसभा अध्यक्ष से मिला गुजरात का प्रतिनिधिमंडल

केंद्र सरकार की एक भारत श्रेष्ठ भारत योजना के तहत छत्तीसगढ़ के दौरे पर आया गुजरात का प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को राज्यपाल अनुसुईया उइके, विधानसभा अध्यक्ष डा. चरणदास महंत व विधायकों से मिला। विधानसभा परिसर में हुई बैठक में दोनों राज्यों के प्रतिनिधि मंडल के बीच संसदीय कार्यप्रणाली, संसदीय परंपराओं, दोनों राज्यों की संस्कृति, परंपराओं और दोनों राज्यों में विकास से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर व्यापक विचार-विमर्श किया गया।

दोनों विधानसभा अध्यक्षों ने दोनों राज्यों की विधानसभा में संसदीय कार्यप्रणाली और संसदीय परंपराओं में नवाचार संबंधी विचारों का आदान-प्रदान किया। उन्हें सशक्त व मजबूत बनाने के लिए एक दूसरे की संस्कृति रहन-सहन और आचार विचार को आत्मसात करने पर जोर दिया।

राज्यपाल को गुजरात आने का दिया निमंत्रण

गुजरात के प्रतिनिधिमंडल ने राजभवन जाकर राज्यपाल अनुसुईया उइके से मुलाकात कर उन्हें गुजरात आने का न्योता दिया। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ आगमन पर उनका स्वागत करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के लोग बड़े सहज और सरल हैं। यहां की बोली में इतनी मिठास है, जो जल्द ही सभी लागों को आत्मसात कर लेती है। यह आदिवासी बहुल राज्य है, जिनकी परंपराएं अनूठी है। यहां की कलाकृतियां पूरे विश्व में प्रसिद्ध हैं। छत्तीसगढ़ के प्राकृतिक सौंदर्य अद्भुत है। यहां पर विश्व प्रसिद्ध चित्रकोट जलप्रपात तथा अन्य पर्यटन स्थल हैं।

मौजूद थे – गुजरात विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र भाई त्रिवेदी के नेतृत्व में यहां आया 15 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल 30 अगस्त तक यहां के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा करेगा। इस बैठक के दौरान प्रदेश के विधायक भी मौजूद थे। गुजरात विधानसभा अध्यक्ष ने डा. महंत व राज्य के विधायकों के एक प्रतिनिधि मंडल को गुजरात आने का निमंत्रण दिया जिसे डा. महंत ने स्वीकार करते हुए शीघ्र गुजरात दौरे की स्वीकृति दी।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!